डॉ0 केएन मोदी साइंस एंड कामर्स काॅलेज में उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ गाजियाबाद की कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष शरद कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हेमसिंह पुण्डीर, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

पूर्व सदस्य विधान परिषद हेम सिंह पुण्डीर ने शासन की शिक्षक विरोधी नीतियों का उल्लेख करते हुए आगामी संघर्ष के लिए एकजुटता का आह्वान किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सा सुविधा और अन्य अनेक वर्षों से संगठन द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष शरद कुमार बाजपेयी ने 2016 में विनियमित शिक्षकों को पेंशन आदि समस्त लाभ देने की मांग की।

जिला मंत्री रवीश कुमार शर्मा व मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार जैन, प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय महामंत्री डॉ0 सुखपाल तोमर, शिक्षक संघ के जिला संरक्षक समय सिंह सिसौदिया आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए शिक्षकों के लिए पारिवारिक पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति की कार्यवाही शीघ्र निस्तारित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की गई, अन्यथा संघ धरना प्रदर्शन के लिए सदैव तत्पर है यह स्मरण कराया गया। काॅलेज के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा संघ के प्रति समर्पण का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से मण्डलीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, मण्डलीय मंत्री सत्य प्रकाश शर्मा, मेरठ जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, बीबी त्यागी, उमेश गिरि, अनुज त्यागी, मुकेश शर्मा, रघुराज शर्मा, बालकृष्ण, अनिल कुमार, राजन त्यागी, प्रयास शर्मा, केजी वर्मा, प्रधानाचार्या सुखबीर कौर, सुलक्षणा, पूनम शाही, अदिता त्यागी, नीतू सिंह, शिवानी बागोरिया, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here