Modinagar : फर्जी वसीयत बनाकर कृषि भूमि पर कब्जा किए जाने के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। रविवार को टीम शक्ति के सदस्यों ने दोबारा से थाना निवाड़ी का घेराव कर प्रदश्ज्र्ञन करते हुये रिपोर्ट दर्ज करायें जाने की मांग दोहराई। थाना प्रभारी ने एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया है।
मामला टीम शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्षा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाॅ0 दीपा त्यागी से जुडा है। गत सप्ताह पूर्व उन्होंने थाना निवाडी में तहरीर दे आरोप लगाया था कि उनके पति रविंद्र त्यागी का करीब 12 वर्ष पूर्व देहांत हो गया है। उनकी पैतृक संपत्ति गांव भनेड़ाकला व कुम्हेड़ा में है। जिसमें वह खेती कराती चली आ रही है।  गत करीब एक माह पूर्व उनके ताऊ देवक राम की मृत्यु हो गई है, उनकी मृत्यु उपरान्त गांव भनेड़ा निवासी कविंदर त्यागी, अरविंद त्यागी, महेंद्र सिंह व भूप सिंह ने उनकी भूमि में खड़ी गन्ने की फसल पर कब्जा कर लिया है। जब वह फसल कटवाने गांव भनेड़ाकला पंहुची तो वंहा  उनके साथ साथ गाली गलौज कर हाथापाई की गई। आरोप है कि डाॅ0 दीपा त्यागी के देवर कविंदर त्यागी, अरविंद त्यागी, महेंद्र सिंह व भूप सिंह उनके पति की पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए एक फर्जी वसीयत के दस्तावेज तैयार करा लिए हैं। दीपा ने सभी आरोपियों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराने को टीम शक्ति संग मिलकर गुरूवार को थाना निवाडी में एक तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अभ्ज्ञी तक आरोपियों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज नही की। जिससे क्षुब्ध हो टीम शक्ति की अध्यक्षा दीपा त्यागी व उनके सहयोगी सदस्यों ने रविवार को निवाडी थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए रिपोर्ट दर्ज करायें जाने की मांग की। थाना प्रभारी ने जांच कर पुनः एक सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सिमरन  जायसवाल, अंजू भटनागर, सोनू ठाकुर, विनय विश्नोई,  रामसुंदरए, विनोद  रावत, रामवीर सिंह, मुरारी लाल, गौरव राठी, टिंकू, पारुल, शानू त्यागी, शिखर शर्मा, सोनू त्यागी, मोहित त्यागी, अरविंद त्यागी, रवि राघव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here