मोदीनगर। शासन ने कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराते हुए 20 जुलाई को ब्लाक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ कराने के लिए कहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रमुख के पद ग्रहण करने से पहले शपथ लेनी होगी। प्रमुख को डीएम द्वारा नियुक्त अधिकारी शपथ ग्रहण कराएंगे। उपजिलाधिकारी भी शपथ ग्रहण करा सकते हैं। ब्लाक भोजपुर प्रमुख सुचेता सिंह व विभिन्न क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसी दिन ब्लाक भोजपुर में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी होने की कवायत है। एसडीएम आदित्य प्रजापति ने शपथ ग्रहण में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है।