उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात चोरों ने तीन घरों में धावा बोल दिया। चोर तीनों मकानों से लाखों की ज्वेलरी व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस घटना की जांच में लगी है।

मामला मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र खेड़ा बलरामपुर गांव का है। इसी गांव में चाेरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले चोर इंचा राम के मकान में घर गए। परिवार के लोग बराबर के कमरे में सोए हुए थे। चोरों ने कमरे में रखे दो संदूकों को कब्जे उखाड़कर सोने की ज्वेलरी सहित नकदी चोरी कर ली। इतना ही नहीं एक छोटे बक्से को चोर अपने साथ ले गए जो सुबह खाली खेत में पड़ा मिला।

उसके बाद चोरों ने स्वर्गीय राजेंद्र के घर में धावा बोला। उनके परिजनों का कहना है कि चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर लाखों की ज्वेलरी चोरी कर ली। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। उसके बाद चोरों ने एक अन्य घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
चोरों के इस उत्पात से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है। उन्होंने कहा कि चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और मामले की जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक चोरों ने तीनों घरों से लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here