Home AROND US Meerut : मेरठ के कंकरखेड़ा में बरात में आतिशबाजी छोड़ने पर किया बवाल

Meerut : मेरठ के कंकरखेड़ा में बरात में आतिशबाजी छोड़ने पर किया बवाल

0

Meerut : मेरठ के कंकरखेड़ा में सोमवार देर रात चढ़त के दौरान आतिशबाजी पर बवाल हो गया। दो अलग-अलग बरात में आए लोग भिड़ गए। पथराव के बाद फायरिंग भी हुई। एक रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई जो खुद उसकी ही जांघ में लग गई। गुस्साए बरातियों ने ग्रांड ड्रीम मंडप में तोड़फोड़ कर दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के फूलबाग कालोनी निवासी सचिन की बिजनौर निवासी युवती से शादी थी। रात में ग्रांड ड्रीम मंडप कंकरखेड़ा में बरात की चढ़त हो रही थी। कुछ बराती अंदर खाना खा रहे थे। उधर कोसा में दूसरी शादी चल रही थी। सचिन की शादी में आये बरातियों ने गेट पर डांस किया तभी कोसा मंडप में चल रही शादी में हुई आतिशबाजी के पतंगे दूसरी बरात के लोगों पर जा गिरे।  इसी बात पर दोनों बरात में आए लोग भिड़ गए। बरातियों ने सिक्योरिटी गार्ड की भी पिटाई कर दी। इस पर कोसा विवाद मंडप में आये बरातियों ने ग्रांड ड्रीम मंडप के बरातियों पर हमला बोलते हुए फायिरंग कर दी। करीब 50 बरातियों ने ग्रांड ड्रीम होटल में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा और सीओ दौराला आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने एक गाड़ी को कब्जे में लेते हुए चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here