मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के गांव रोशनपुर डोरली में रोडवेज बस के परिचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मूल रूप से जालौन का रहने वाला परिचालक गांव में किराए के मकान पर रह रहा था। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर डोरली में जालौन निवासी बृजेश ईश्वर के मकान पर किराए पर रह रहा था। वह मेरठ रोडवेज बस अड्डे पर बनुबंधित बस का परिचालक था। बताया गया कि सोमवार सुबह मकान अंदर से बंद था। वहीं अंदर परिचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और मोर्चरी भिजवाया। बताया गया कि मृतक का परिवार जालौन में रहता है और पत्नी अध्यापिका है। वहीं बृजेश पांच साल से गांव रोशनपुर डौरली में रह रहा था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।