Home Lifestyle करेले का चोखा खाने के फायदे और बनाने की विधि | Karela ka chokha recipe benefits in hindi

करेले का चोखा खाने के फायदे और बनाने की विधि | Karela ka chokha recipe benefits in hindi

0
करेले का चोखा खाने के फायदे और बनाने की विधि | Karela ka chokha recipe benefits in hindi

karela_ka_chokha- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
karela_ka_chokha

क्या आपने कभी करेले का चोखा (karela ka chokha in hindi) खाया है? अगर नहीं तो आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। क्योंकि ये चोखा असल में बैंगन और आलू के चोखे की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, करेले में एंटी बैक्टीरियल गुण होने से साथ सबसे बड़ा गुण होता है कि ये लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है जो कि शरीर में जा कर इंसुलिन हार्मोन को बढ़ाता है और शुगर के मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इससे, शुगर कंट्रोल रहता है। इसके अलावा भी करेले का चोखा खाने के कई फायदे (Karela ka chokha benefits) हैं। आइए, उससे पहले जानते हैं इसे बनाने की विधि।

ऐसे बनाएं करेले का चोखा-Karela ka chokha recipe in hindi

करेले का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले तो करेले को धो लें और इसे बीच से फाड़ कर रख लें। अब कुकर में 1 कप पानी और नमक के साथ करेले को 1 से 2 सीटी लगा लें। अब ठंडे होने के बाद करेले को बाहर निकालें और उसे अच्छे से चोखे की तरह मैश करें। उसके बाद हरी मिर्च, प्याज और धनिया को बारीक-बारीक काट कर मिला लें। ऊपर से 1 चम्मच सरसों का तेल और काला नमक मिलाएं। हो गया तैयार आपका करेले का चोखा और अब इसे सबको सर्व करें।

करेले का चोखा खाने के फायदे-Karela ka chokha benefits in hindi

1. डायबिटीज में फायदे

डायबिटीज में करेले का चोखा खाना बहुत ही फायदेमंद है। ये लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला है जो कि सीधे तौर पर शुगर कम करने में मदद करता है। इसका सेवन शुगर स्पाइक को कम करता है और फास्टिंग शुगर को कम करने में मदद करता है। 

diabetes

Image Source : FREEPIK

diabetes

ब्रेड-जैम से लेकर पालक पराठा-चाय तक एक साथ कभी न खाएं ये चीजें, बेहद नुकसानदेह हैं ये 4 फूड कॉम्बिनेशन

2. पेट के लिए हेल्दी

करेले का चोखा पेट के लिए काफी हेल्दी है। ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल है जो कि पेट के संक्रमण को कम करने में मदद करता है और पेट में इंफेक्शन को रोकता है। ये मेटोबोलिज्म और बॉवेल मूवमेंट को हेल्दी रखता है और पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है।

क्यों कुछ लोग हमेशा मुंह खोल कर सोते हैं? स्लीप एपनिया के अलावा हो सकते हैं इन 4 समस्याओं के शिकार

3. शरीर डिटॉक्स करता है

शरीर डिटॉक्स करने में करेले का चोखा काफी फायदेमंद है। ये शरीर की गंदगी को डिटॉक्स करता है और लिवर और पाचन क्रिया की गतिविधि को तेज करता है। इस तरह से ये शरीर को डिटॉक्स करके सेहतमंद रखने में मदद करता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here