आइये जाने आज की कुछ महत्वपूर्ण बाते

  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1803 को असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
  • बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) 1929 में पारित।
  • भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 में युद्ध विराम का आदेश।
  • ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में 1976 को घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए। इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नाम के यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।
  • गल्फ़ एयर का यह यात्री जहाज़ 1983 में पकिस्तान के कराची हवाई अड्डे से उड़ा था और पर सवार ज़्यादातर यात्री पाकिस्तानी थे। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी और दुबई के बीच इस हवाई जहाज़ में रखे सामान में विस्फोट हो गया था।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1986 में गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
  • यूगोस्लाविया का 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
  • ताबा (मिस्र) में 1995 को इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
  • सिडनी ओलम्पिक में 2000 को संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2009 में भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
  • हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म 1908 में आज ही दिन हुआ था।
  • विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला/रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म 1917 में हुआ।
  • हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म 1935 में हुआ।
  • स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का निधन 1863 में हुआ।
  • आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन 1969 में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here