Home Gonda News Gonda : मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओ को किया गया जागरूक, आत्मरक्षा के दिए गए टिप्स

Gonda : मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओ को किया गया जागरूक, आत्मरक्षा के दिए गए टिप्स

0

गोंडा पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना इटियाथोक की एन्टी रोमियो टीम द्वारा श्री राम तीर्थ मिश्र स्मारक महाविद्यालय इटियाथोक में बालिकाओं को उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन-1090,181,1098, 1076,102,108, UP-112 तथा थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया साथ ही आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

इसी तरह जनपद के समस्त थानों पर गठित एन्टी रोमियो टीमो द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के विद्यालय, बाजार व ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारो व उपरोक्त नम्बरो का सदुपयोग करने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही साथ कुछ अवारा टाइप के लड़के जो स्कूल के आसपास व महिलाओं के आने जाने वाले स्थानों पर बिना वजह घूम रहे थे उनको पकड़कर पूछताछ कर उनसे माफीनामा भरवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here