Home Ghaziabad News फिर जहरीली हुई गाजियाबाद की हवा

फिर जहरीली हुई गाजियाबाद की हवा

0

गाजियाबाद शहर का एक्यूआई एक बार फिर 400 के पार चला गया। शुक्रवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 440 दर्ज हुआ। लोनी में एक्यूआई 473 दर्ज हुआ। शुक्रवार को गाजियाबाद एनसीआर में सबसे प्रदूषित शहर रहा। जबकि देश में तीसरा प्रदूषित शहर रहा।

देश का सबसे प्रदूषित शहर कानपुर रहा। यहां का एक्यूआई 455 दर्ज हुआ। शुक्रवार का एक्यूआई सीवियर श्रेणी में पहुंच गया है। सभी मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई मानक से चार गुना अधिक दर्ज किया जा रहा है। शहर का प्रदूषण स्तर सीवियर स्थिति में है। लोनी के एक्यूआई में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

लोनी में PM 10 का स्तर 487 और PM 2.5 का स्तर 317 दर्ज किया गया जो कि मानक से साढ़े चार और पांच गुना अधिक है। वहीं, संजय नगर का एक्यूआई भी 400 के ऊपर 436 दर्ज हुआ। यहां पर PM 10 और PM 2.5 का स्तर 456 और 244 दर्ज हुआ। वसुंधरा का एक्यूआई भी 410 रहा। यहां पर PM 10 का स्तर 354 रहा। जबकि PM 2.5 का स्तर 195 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई 406 दर्ज हुआ। यहां पर PM 10 का स्तर 331 और PM 2.5 का स्तर 221 रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here