Home AROND US Modinagar : बैंक कर्मचारियों ने किया बैंको के निजीकरण का विरोध

Modinagar : बैंक कर्मचारियों ने किया बैंको के निजीकरण का विरोध

0

Modinagar : यूनाईटेड फोरम आफ बैंक के तत्वावधान में यूनियन्स बैंक कर्मचारियों ने भारत सरकार की निजीकरण नीति का विरोध कर दो दिवसीय हड़ताल में शामिल हुए।
गुरुवार सुबह 10 बजे बैंक कर्मी पंजाब नैशनल बैंक की मुख्य शाखा के समक्ष बड़ी संख्या में एकत्रित हुये और भारत सरकार की निजीकरण की नीति का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने दो घंटे तक जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार को चेताया कि देश विरोधी इन हथकंडों से बाज आये। इस दौरान यूनियन के सहायक महामंत्री ब्रजपाल सिंह व अन्य साथियों ने बैंक कर्मियों को लम्बी लड़ाई के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केन्द सरकार से वार्ता विफल होने के बाद आखिरकार बैंक कर्मियों को केन्द्र सरकार व आईबी हठधर्मी के चलते दो दिवसीय हड़ताल के साथ सड़कों पर आना पड़ा। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक शर्मा, सहायक महामंत्री ब्रजपाल सिंह, मुकेश अग्रवाल, तेज सिंह, राजेन्द्र, रकम सिंह, विक्रम, नवीन, संतोष, स्वामी, विनोद, रिचा कटियार, विनोद व अरविंद शर्मा आदि धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
कपड़ा मिल परिसर के सामने स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर पहुंचे बैंक उपभोक्ता आकाश शर्मा ने कहा कि वे पैसा जमा करने आए थे। शाखा के बाहर हड़ताल, है का लगा पोस्टर देखकर वे वापस जा रहे हैं। बैंक बंद होने के चलते शहर के एटीएम में पैसा निकालने वाले ग्राहकों की कतार लगी हुई है। दो दिन की इस हड़ताल से नकदी का संकट गहरा सकता है। बैंक संगठन के सहायक महामंत्री ब्रजपाल सिंह ने कहा कि सरकार बैंकिंग कानूनों को लगातार जटिल बना रही है। बैंकों के निजीकरण पर आमदा हैं। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किया।  इस हड़ताल से पहले ही दिन दो हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here