Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Modinagarमोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर पार्टी संगठन की ओर से संचालित गतिविधियों को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि 30 मई को मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संगठन की ओर से विभिन्न आयाम सभी मोर्चों को अलग-अलग दिए गए हैं। इन्हीं आयामों के तहत अनुसूचित मोर्चा को दलित बस्तियों में जाकर सफाई अभियान, महान विभूतियों की मूर्तियों की सफाई व सौंदर्य करण का कार्य सौंपा गया है।
पार्टी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि सरकार की जन कल्याण कार्य व योजनाओं के बारे में जनता के बीच जाकर पत्रक वितरण कर सरकार की उपलब्धियों को बताना है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहां की आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हमें अभी सही तैयारी करनी है और चुनाव के लिए कमर कसनी है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद वैशाली के नेतृत्व में यह बैठक सारा रोड मोदीनगर में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष विनोद वैशाली ने सैकड़ों की संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं को भाजपा ज्वाइन कराई भाजपा ज्वाइन करने वाले लोगों को जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने पटका व माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चैधरी, क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विजय बाल्मीकि, हिमांशु लोहरा, विजेंदर सिंह, अनुज जाटव, सुमित प्रधान, दिनेश जाटव सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री आदि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here