Home AROND US महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

0
महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Disha Bhoomi

Modinagar एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत करने महिला के पिता व भाई आए तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई। महिला ने थाने में तहरीर दी रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने जांच कर आरोपी देवर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेरठ जिला के मवाना थानान्तर्गत एक गांव निवासी महिला की शादी मोदीनगर थानान्तर्गत गांव में हुई थी। महिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह घर पर अकेली थी। देवर ने जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि जब यह बात पति व सास को बताई तो उन्होंने भी महिला को पीट पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद महिला ने यह बात अपने पिता व भाई को बताई। शुक्रवार सुबह सात बजे जब महिला के भाई व पिता इसकी शिकायत करने आए तो उनके साथ भी ससुरालियों ने मारपीट की। इससे वह भी घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here