Home AROND US छेड़छाड़ से परेशान होकर 11वीं की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी

छेड़छाड़ से परेशान होकर 11वीं की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी

0

Ghaziabad : नंदग्राम में छेड़छाड़ से तंग होकर 11वीं कक्षा की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी।15 दिसंबर को स्कूल से लौटते वक्त रास्ता रोकर अश्लीलता करने पर छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया था। तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके चलते छात्रा का कहना है कि रास्ते में उससे फिर छेड़छाड़ होगी, लिहाजा वह स्कूल नहीं जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी भी दूसरे स्कूल में 11वीं का छात्र है। घटना के बाद से वह फरार है।
महिला का कहना है कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। 15 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव नंगला फिरोजपुर के रहने वाले अमित ने उनकी बेटी का रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया और अश्लीलता करने लगा। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी के स्कूल आते-जाते समय रोजाना छेड़छाड़ करता है। घर आकर बेटी ने आपबीती बताई तो उन्होंने अपने पति को जानकारी दी।

महिला का कहना है कि उनके पति ने नंगला फिरोजपुर के ग्राम प्रधान से शिकायत की। प्रधान ने कहा कि आरोपी और उनके परिजन अच्छे लोग नहीं हैं। यह किसी की बात नहीं मानते हैं। आपको जो कार्रवाई करनी हो, कर सकते हो। प्रधान ने कहा कि वह आरोपियों के आगे कमजोर हैं। वह उनका कुछ नहीं कर सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here