Home AROND US दिल्ली में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश की चेतावनी

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश की चेतावनी

0
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश की चेतावनी
disha bhomi

New Delhi केरल में मानसून की एंट्री के बाद जहां कई राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिली है, वहीं धूल भरी आंधी से मुश्किलें भी बढ़ी हैं। राजधानी दिल्ली में सोमवार को आंधी-बारिश से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राजधानी समेत देश के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश की वजह से तापमान में गिरावट होगी और राजधानी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहने की उम्मीद है।
सोमवार को राजधानी दिल्ली में आंधी-बारिश की वजह से कई पेड़ टूटकर गिर गया, जबकि पुल प्रह्लादपुर में पानी में दम घुटने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अब तक बारिश की वजह से 3 व्यक्ति की मौत हो गई है। कई जगहों पर आंधी की वजह से मकान और दीवार गिर गया।
राजस्थान : बूंदी-भिलवाड़ा में आंधी-बारिश की चेतावनी
जयपुर मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बूंदी (पश्चिम) और भिलवाड़ा (पूर्व) में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा है कि इस दौरान 30-50 KMPH की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। राजस्थान में 25 जून तक मानसून आने का अनुमान लगाया गया है।
मध्य प्रदेश: जबलपुर-सागर में बारिश की संभावनाएं
मध्य प्रदेश के जबलपुर और सागर में बारिश की संभावनाएं जताई गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश तो रहेगी, लेकिन नौगांव, दतिया, खंडवा, खरगौन, ग्वालियर और भोपाल में पारा चढ़ेगा। राज्य में 11 जून तक मानसून पर स्थिति साफ हो जाएगी।
बिहार: 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी, धूल भरी आंधी चलेगी
मौसम विभाग ने बिहार के 7 जिलों में बारिश और वज्रपात को देखते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बांका, भागलपुर, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया और मुंगेर में बारिश के साथ-साथ बिजली गिर सकती है। ऐसे में लोग बारिश के दौरान सावधानी बरतते हुए अपने घरों में ही रहें।
झारखंड: देवघर-दुमका समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट
रांची मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड के देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, धनबाद और साहेबगंज में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 30-40 KMPH की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार राज्य के इन इलाकों में 5 जून तक बादल छाए रहेंगे।
हरियाणा-पंजाब में भी 3 दिन तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब में भी प्री-मानसून की वजह से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम तक हल्की बारिश की संभावनाएं है। राज्य में 3 दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here