Home AROND US वन-वे ट्रैफिक कर दिए जाने से शहरवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है

वन-वे ट्रैफिक कर दिए जाने से शहरवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है

0
वन-वे ट्रैफिक कर दिए जाने से शहरवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है
Disha Bhoomi

Modinagar दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित नगर के अधिकांश कट बंद करने व आवश्यकता से पहले ही दिल्ली मेरठ मार्ग वन-वे ट्रैफिक कर दिए जाने से करने से शहरवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से गुरुवार को नगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर सुबह से लेकर देर शाम तक भंयकर जाम लगा रहा। शहर के गणमान्य लोगों ने प्रशासन से मांग है कि कटो की दूरी कम की जाए।
दरअसल, अभी नगर से इतनी संख्या में कांवड़ियां गुजर भी नहीं रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने समय से पूर्व ही नगर के अधिकांश कट बंद दिए। कटो की दूरी काफी ज्यादा रखी है। लंबी दूरी से लौटकर अपनी बस्ती में आ रहे तो लोगों को दूसरी तरफ तैनात पुलिस कर्मी बस्ती में आने की स्वीकृति नहीं दे रहे हैं। आखिरकार वह लोग किस रास्ते से अपने घर लौटे। पुलिस के पास इसका बात जबाव नहीं है। घर से बाजार निकले बुजुर्गों व बीमार मरीजों के घर लौटते समय पुलिस कर्मियों का व्यवहार भी शालीनता का नहीं है। कई लोगों ने इस प्रकार की शिकायत की है। इस व्यवस्था के चलते पत्रकारों को भी समाचार संकलन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है।
बताते चले कि पूर्व के कई वर्षों की भांति यदि दो वर्ष कोविड के छोड़े जाएं तो अधिकांश कांवड़िया लौटते समय गंगनहर कांवड़ मार्ग को अपनाता है। मोदीनगर, मुुरादनगर में आखिरी के तीन अथवा चार दिन कांवड़ियों की संख्या काफी होती है। उस दौरान व्यवस्था चॉक चौबंद रखी जाए तो किसी को आपत्ति नहीं होगी, लेकिन अभी जलाभिषेक को छह दिन का समय है, लेकिन पुलिस ने दो दिन पहले ही दिल्ली मेरठ को वन-वे कर दिया तथा कटो की दूरी काफी ज्यादा रखी है। जिससे नगरवासियों का गुरुवार को भंयकर जाम का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को सुबह से लगा जाम देर शाम तक लगा रहा। जिससे नगरवासियों का साथ बाहर जाने वाले वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हो सकता है कि आये दिन कांवड़ियां सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं इसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन को कड़ी व्यवस्था करनी पड़ी हो। इस संबंध में एसडीएम शुभांगी शुक्ला से बात हुईं तो उनका कहना है कि ट्रेफिक वन-वे व कटो की दूरी एसपी ट्रैफिक देख रखें हैं। मगर इस व्यवस्था से खासकर बुजुर्गों और मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसका ख्याल रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here