Home Disha Bhoomi News जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक का किया गया आयोजन

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक का किया गया आयोजन

0
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक का किया गया आयोजन
Disha Bhoomi

Modinagar |  जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू करने पर सहमति बनी। नगर की संजयपुरी कॉलोनी में आयोजित जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक की अध्यक्षता सतीश उपाध्याय व संचालन देवेन्द्र चैधरी ने किया।
इस मौके पर देवेन्द्र चैधरी ने कहा कि यदि जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो हालात बद से बदतर हो जाएगे। जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है, और कमाई के साधन कम होते जा रहें है। इस असमानता को दूर करने के लिए कानून बनाना जरुरी है।
फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र नीलकंठ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक जिले से दस हजार लोगों के हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना, तो देश में गृह युद्ध जैसे हालात बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग खाने के लिए तरस जायेंगे ओर किसी को स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं मिल पाएगी।
जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होता तब तक यह आंदोलन जारी रहेंगा। इस मौके पर सुमित त्यागी, कविता चैधरी, मोहित त्यागी, देवेन्द्र चैधरी, उषा चैधरी, रेखा चैधरी पूनम शर्मा आदि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here