Home AROND US निष्काम सेवक जत्थे के अध्यक्ष बने सरदार जसमीत सिंह

निष्काम सेवक जत्थे के अध्यक्ष बने सरदार जसमीत सिंह

0
निष्काम सेवक जत्थे के अध्यक्ष बने सरदार जसमीत सिंह
Disha Bhoomi

Modinagar निष्काम सेवक जत्था मोदीनगर द्वारा संस्था को अधिकृत रूप से पंजीकृत कराते हुए संस्था का विस्तार किया गया है। सरदार जसमीत सिंह, निष्काम सेवक जत्थे के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
संस्था के नवनियुक्त संरक्षक चानन लाल ढींगरा ने बताया कि निष्काम संस्था हालांकि पिछले लगभग 5 वर्षों से मानवता की सेवा के लिए मोदीनगर में सामाजिक व आपदा प्रबंधन कार्यों को लेकर क्रियाशील रही है, लेकिन संस्था ने अपनी कार्यकारिणी का अधिकृत रूप से गठन नहीं किया था। चानन लाल ढींगरा के अनुसार निष्काम परिवार ने सर्वसम्मति से सरदार जसमीत सिंह को अपना अध्यक्ष चुना। जिसके बाद जसमीत सिंह नें अपनी टीम में सरदार अरविंद सिंह को मुख्य सचिव, मोन्टू छाबड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जसदीप सिंह, मंजीत बिंद्रा को उपाध्यक्ष, विनय चैहान, पुनीत बतरा को सहसचिव, जगमोहन अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, लवली सचदेवा को सहकोषाध्यक्ष, ज्ञानी रविन्द्र सिंह को धर्म प्रचारक, अनुप्रीत कौर को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष जसमीत सिंह का कहना हैै कि उनकी संस्था के प्रति लोगों की बढ़ रही अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए नवनियुक्त कार्यकारणी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जातपात, ऊंच नीच का भेदभाव किये बिना नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा के लिए तत्पर रहने का संकल्प दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here