Home AROND US रिश्ते को किया कलंकित, चाचा ने 11 वर्षीय भतीजी से किया दुष्कर्म

रिश्ते को किया कलंकित, चाचा ने 11 वर्षीय भतीजी से किया दुष्कर्म

0
रिश्ते को किया कलंकित, चाचा ने 11 वर्षीय भतीजी से किया दुष्कर्म
Disha Bhoomi

Modinagar एक गांव में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चाचा ने अपने साथी के साथ मिलकर ग्यारह वर्षीय अपनी भतीजी का अपहरण करके टयूबवेल पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कर रिश्तों को कलंकित करने की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन जब उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो उन्हें इस बात का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भोजपुर थानान्तर्गत एक गांव निवासी महिला अपने परिवार के साथ रहती है। कुछ समय पहले महिला के पति की मौत हो चुकी है। उनकी 11 साल की पुत्री कक्षा पांच की छात्रा है। गुरुवार सुबह बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई। मां ने पहले बच्ची को गांव के ही डॉक्टर को दिखाया। लेकिन आराम नहीं लगने पर वह बच्ची को मोदीनगर चिकित्सक के पास ले गई। चिकित्सक ने महिला को बताया कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है। घर जाकर जब बच्ची से पूछा तो उसने सब कुछ बता दिया।
बच्ची ने बताया कि दो दिन पहले चाचा ने मुझे मिठाई दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। वह मुझे लेकर खेत में बने टयूबवेल के कमरे में ले गए। इसके बाद चाचा व उनके दोस्त ने मेरे साथ गलत काम किया। किसी से कहने पर मम्मी को जान से मारने की धमकी दी।
डर के कारण मैने कुछ बता नहीं बताया। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर भोजपुर थाने पहुंची और तहरीर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेड़िकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई हैं। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here