रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 सितंबर को राफेल लड़ाकू विमानों को औपचारिक रूप से भारतीय वायु सेना में शामिल करेंगे। हरियाणा के अंबाला हवाई अड्डे पर एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पैली को भी आमंत्रित किया जाएगा। रक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि यह समारोह रूस से रक्षा मंत्री की वापसी के बाद आयोजित किया जाएगा। राजनाथ सिंह रूस में 4 से 6 सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने वाले हैं।
Home Defense Minister Rajnath Singh राजनाथ सिंह 10 सितंबर को करेंगे राफेल को इंडियन आर्मी में शामिल,...