Home AROND US जनसंख्या समाधान फाउंडेशन 27 नवंबर को जंतर मंतर पर देगी धरना प्रदर्शन

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन 27 नवंबर को जंतर मंतर पर देगी धरना प्रदर्शन

0
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन 27 नवंबर को जंतर मंतर पर देगी धरना प्रदर्शन
Disha Bhoomi

Modinagar जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की एक बैठक मोदीनगर रोड स्थित गांव नगौला में ओम प्रकाश त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैक में बढ़ती जनसंख्या पर विचार विर्मश किया गया।
जिला महासचिव सुंदर कुमार आर्य ने कहा कि देश में तेज रफ्तार से बढ़ती आबादी के दुष्परिणामों सामने आ रहे है। इसी कारण देश में भय, भूख, भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचार, कुपोषण जैसी अनेक समस्या आ रही है। जिस पर नियंत्रण कर किए जाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर सभी नागरिकों पर समान रूप से सख्ती से लागू किया जाए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि आगामी 27 नवंबर को जंतर मंतर पर अनुशासित ढंग से विशाल प्रदर्शन कर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर जिलामहासचिव ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार, अतुल त्यागी, जितेन्द्र कुमार त्यागी, मंगेश कुमार त्यागी, विशाल त्यागी, प्रिंस त्यागी, ईश्वर दयाल त्यागी, बाबू, शिवम त्यागी, आशीष त्यागी आदि शामिल रहें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here