Disha Bhoomi
Disha bhoomi

Modinagar। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पद यात्रियों का इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में स्वागत किया गया।
1857 की क्रांति की 165 वीं वर्षगांठ पर बलिदानी के स्मरण हेतु इतिहासकारों, प्रोफेसरों, बुद्धिजीवियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों का दल मेरठ से चलकर लाल किला दिल्ली के लिए रवाना हुई पदयात्रा का यंहा मोदीनगर पहुंचने पर इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में जोरदार स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है यह पदयात्रा 7 मई से चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से प्रारंभ होकर 11 मई को लाल किला दिल्ली पहुंचेगी। इस राष्ट्रीय महत्व की ऐतिहासिक पदयात्रा के संयोजक व चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की साहित्यक्रण् सांस्कृतिक परिषद के समन्वय प्रोफेसर विग्नेश कुमार त्यागी ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संघर्ष मैं जन सामान्य एवं भावी पीढ़ी के सामने लाने हेतु अमृत महोत्सव वर्ष में की जा रही है। इस यात्रा के साथ चल रहे साहित्यिक, सांस्कृतिक परिषद के सदस्य डॉ0 कुलदीप कुमार त्यागी भी शामिल रहें। इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के निदेशक एसके राय, प्रशासनिक अधिकारी भोतेन्द्र कुमार, मैनेजर डॉ0 संघर्ष शर्मा, अमित बंसल आदि ने पद यात्रियों का पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स मोदीनगर की तनुजा, नीलम, प्रियांशी, नंदिनी, इलमा, काजल, राधिका, स्वर्णिका, ईशा गोयल व कीर्ति यादव भी उपस्थित थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here