Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Modinagar। भाजपा जिला गाजियाबाद के तत्वावधान में जलालाबाद मंडल के कनौजा गांव में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में माइक्रो डोनेशन अभियान को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल से 30 अप्रैल तक माइक्रो डोनेशन की तारीख को बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया है। जिसमें मंडलवार जनपद में माइक्रो डोनेशन का अभियान चल रहा है। जिसमें 5,50,100 व 1000 रूपये का अंशदान पार्टी फंड में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह अपने मंडल में अधिक से अधिक माइक्रो डोनेशन कराकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए विभिन्न कार्यकर्मों एवं आयामों को सफल बनाने का आप सभी ने कार्य किया है, उसी प्रकार मंडल स्तर पर 2500 कार्यकर्ताओं व समर्थकों की संख्या में माइक्रो डोनेशन कराने का संकल्प पार्टी कार्यकर्ता लें तथा उसे पूर्ण कराने में अपनी भूमिका निभाने का कार्य करें। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री जितेंद्र चितौड़ा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जलालाबाद मंडल महामंत्री संदीप प्रधान, अनिता चंदेला भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here