Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Modinagar भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में हापुड़ रोड़ स्थित एक सभागार में जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि पहले सत्र का शुभारंभ मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवोम शर्मा ने किया। सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी व संचालन जिला उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने चर्चा के लिए संगठन की संरचना में हमारी भूमिका विषय की घोषणा की। द्वितीय सत्र का शुभारंभ किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र भराला ने किया और भाजपा का इतिहास एवं विकास पर अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सूरज चौधरी व संचालन जिला महासचिव पारुल त्यागी ने किया। तृतीय सत्र में हमारा विचार परिवार विषय पर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ0 मंजू शिवाच ने किया। सत्र की अध्यक्षता जिला महासचिव सत्यप्रकाश प्रधान निठोरा व संचालन किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने किया। केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियां विषय पर आयोजित चौथे एवं अंतिम सत्र का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने किया। सत्र की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी और संचालन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान ने किया। राज्यमंत्री ने बताया कि आज प्रदेश में किसान स्नमोर्चा द्वारा प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। उन्होंने किसान पदाधिकारियों से अपील की कि वे भाजपा द्वारा किसान हितों में किये गए कार्यों को किसानों तक पहुंचाने का काम करें। मोर्चे के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौैधरी ने कार्यक्रम के समापन पर आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विपिन गुजरए संजीव तोमर, सुमित त्यागी, दीपक चौधरी, जयवीर सिंह, अरुण, बब्बू, गौरव तोमर, मनुज चौधरी, दीपक चौधरी, सुभाष चौधरी, बिजेन्द्र, सुधीर, सतीश, अमरीश चौहान, मुकेश चौहान आदि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here