Home AROND US Modinagar : अलका चौधरी द्वारा की गई महिला टीम की घोषणा

Modinagar : अलका चौधरी द्वारा की गई महिला टीम की घोषणा

0

मोदीनगर। भोजपुर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष द्वारा बनाई गई नवमनोनित पदाधिकारियों की टीम की घोषणा की गई।
सौंदा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा, विधायक डॉ0 मंजू शिवाच, ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने भोजपुर मंडल अध्यक्ष अलका चैधरी द्वारा बनाई गई महिला टीम की घोषणा की और शपथ ग्रहण कराया, वहीं पर नव मनोनीत महिला पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। भोजपुर मंडल अध्यक्ष अलका चैधरी व उनकी टीम ने वहां उपस्थित मुख्य अतिथियों को पगड़ी एवं प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सुभाष सांगवान, महिला कोषाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, अमित कराटे, प्रदीप सैनी, अनुज त्यागी, सतीश बखरवा, कमलेश सैनी, पिंटू डॉ0 कपिल कोरी, संजू जाटव, नीतू चैधरी, विपिन त्यागी, सुनील प्रजापति, पूर्व प्रमुख कृष्ण वीर सिंह आदि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here