Home AROND US Modinagar : समस्या का समाधान न निकलने पर महिला ने दी लखनऊ तक पैदल मार्च की धमकी

Modinagar : समस्या का समाधान न निकलने पर महिला ने दी लखनऊ तक पैदल मार्च की धमकी

0

मोदीनगर। रिपोर्ट दर्ज होने के एक माह बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर नहीं कर पाई है। महिला ने निवाड़ी थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस के आलाधिकारियों को पत्र लिख मामले की शिकायत की है। महिला ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो लखनऊ तक पैदल मार्च करुगी।
कस्बा निवाड़ी की एक कॉलोनी निवासी युवती की शादी मेरठ निवासी के शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी विशाल के साथ हुई थी। कम दहेज लाने के चलते विवाहिता को इतना पीटा गया कि उसका गर्भपात भी हो गया। महिला ने गत चार सितम्बर को निवाड़ी थाने में पति विशाल सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के एक माह बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महिला आयोग, प्रदेश महिला आयोग, डीजीपी व अन्य पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर निवाड़ी थाना प्रभारी व विवेचक पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि आरोपियों से सांठगाठ कर निवाड़ी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इतना ही नही आरोप है कि पुलिस आरोपियों से साजकर  लगातार महिला पर समझौता करने का दबाव भी बना रहे है।  महिला ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह लखनऊ तक पैदल मार्च कर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका डाल रखी है, इसलिए हम गिरफ्तार नहीं कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here