Modinagar । करवाचौथ की खरीदारी करने आई महिला से बदमाश ने पर्स लूट लिया। वहां स्थित कुछ महिलाओं ने पर्स लूटकर भाग रही महिला बदमाश को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस गिरोह की अन्य महिलाओं की तलाश कर रही है।
निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव याकुतपुर मवी निवासी अलका पत्नी कपिल शनिवार को कस्बा मार्ग पर करवाचौथ पर्व के लिए खरीदारी करने के लिए गई थी। अलका सामान खरीदकर जैसे ही कस्बा मार्ग से दिल्ली मेरठ मार्ग पर पहुंची तो एक महिला आई और उनके हाथ से पर्स लूट लिया और भागने लगी। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। शोर सुन मौके पर महिला अन्य महिलाओं ने 100 मीटर तक पीछा कर पर्स लूट करने वाली महिला को पकड़ लिया। महिला की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई महिला गिरोह बनाकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का अपना शिकार बनाती है। महिला के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here