Home AROND US Modinagar : सरकारी आवास दिलाने का झांसा दे की ठगी की कोशिश

Modinagar : सरकारी आवास दिलाने का झांसा दे की ठगी की कोशिश

0

मोदीनगर। साइबर अपराध करने वाले लोग तरह-तरह का प्रलोभन देकर लोगों से खातों में पैसे ट्रांसफर करा रहे हैं। उनका आधार कार्ड व बैंक खाता की जानकारी जुटा कर भी खाता हैक कर रहे हैं। ताजा मामला जगतपुरी निवासी एक किसान का है। यहां साइबर ठगों ने किसान को सरकारी आवास दिलाने का झांसा देकर पैसे ठगने की कोशिश की थी।
जगतपुरी निवासी हरवीर सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार उनके मोबाइल पर काल आई थी। काल करने वाले ने खुद को प्रधानमंत्री जनधन आवास योजना के लखनऊ कार्यालय का कर्मचारी मनोज सिंह बताया। कहा उनके नाम आवास आवंटित किया गया है। आवास बनाने के लिए उन्हें तीन लाख 20 हजार रुपये मिलेंगे। यह धनराशि खाते में ट्रांसफर करनी है। ठग ने हरवीर सिंह से आधार कार्ड व बैंक खाता की पासबुक की फोटो मांगी। हरवीर सिंह ने उसके मोबाइल नंबर के वाटसएप पर दोनों की फोटो भेज दीं। उसके बाद दोबारा आई काल में मनोज ने निकट के जनसेवा केंद्र पर जाकर 11 हजार 500 रुपये की जमानत राशि उसके द्वारा बताए गए सरकारी खाते में जमा करने को कहा। इतना ही नहीं इस बारे में किसी को बताने से भी इन्कार किया। इस पर हरवीर सिंह को शक हुआ तो उसने पैसे जमा करने से मना कर दिया। लिहाजा साइबर ठग ने आवास पात्रता सूची से नाम हटाने की चेतावनी दी। मामला साइबर ठगी का लगने पर फोन पर हुई वार्ता की रिकार्डिंग हरवीर  ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी है। आवास दिलाने के नाम पर मुझ से ठगी का प्रयास किया गया था। मुझे शक होने पर यह वार्ता रिकार्ड कर ली। इस वार्ता को वायरल करने के पीछे लोगों को जागरूक करना उद्देश्य है। किसी भी रूप में साइबर ठग लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here