Home AROND US मोदीनगर : गांव डिडौली में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

मोदीनगर : गांव डिडौली में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

0

मोदीनगर।  निवाडी गंग नहर क्षेत्र के निकट गांव डिडौली के पास एक महिला की हत्या कर शव फैंक दिये जाने का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह से ही निवाडी व मुरादनगर पुलिस सीमा विवाद के चलते उलझी रही। बाद में मुरादनगर थाने में अज्ञात महिला का शव मिलने का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक गांव डिडौली स्थित आईसी काॅलिज के निकट एक (35) वर्षीय महिला के  शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची मुरादनगर पुलिस ने मामला निवाडी थानाक्षेत्र का बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। बाद में दोनो थानो के बीच सीमा विवाद को लेकर उलझन बनी रही। एसपी देहात डाॅ0 ईरज राजा के हस्तक्षेप के बाद मुरादनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मृतका की शिनाख्त नही हो सकी है, उसके मुँह पर चोट के निशान बताये गये है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here