Modinagar । दीपावली का अभी एक सप्ताह शेष है, लेकिन पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण लोग परेशान है,जब कि बाजार अभी से गुलजार नजर आ रहे हैं। दुकान, प्रतिष्ठान व घरों में रंगाई पुताई का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार में सुबह से लेकर शाम तक खरीदारों की भीड़ दिख रही है। देहात क्षेत्र से भी बड़ी तादाद में लोग बाजार का रूख कर रहे हैं। सबसे ज्यादा रौनक बिजली के उपकरण व मिठाई की दुकानों पर दिख रही है। दुकानदारों की मानें तो जल निगम की सीवरेज योजना के कार्य के चलते हुये गड्ढो के कारण ग्राहको को आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
इसी को देखते एनसीआरटीसी ने हाल ही में शहर के आबादी क्षेत्र में सड़क बनवाई थी। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। इसी बीच जल निगम ने गोविदपुरी में कई जगह से सड़क को तोड़कर फिर से खोदाई कर दी। बस अडडे के आसपास भी ऐसा ही हुआ है। इससे लोगों को फिर से दिक्कत हो रही है। रैपिड रेल का काम चलने से सड़क की चैड़ाई कम रह गई है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, हादसे की आशंका भी दोबारा से बढ़ गई है। जल निगम की इस कार्यशैली को लेकर अधिकारियों को विधायक से लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तमाम हिदायतें दी गई हैं। कई बार उनको चेताया भी जा चुका है। लोग लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दीपावली को हिदूंओं का सबसे बड़ा त्योहार मानते हैं। इसी के चलते दीपावली को सभी लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। दुकानदार भी इस त्योहार पर महीनों पहले अपनी तैयारी शुरू कर देते हैं। हाईवे पर मोदी मंदिर के निकट राजा स्वीट्स के मालिक सचिन छाबड़ा ने बताया कि दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। आने वाले एक दो दिन में ही लोग और तेजी से बाजार का रूख करेंगे। इसी हिसाब से तैयारियां भी कर ली गई हैं। कस्बा रोड पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाने वाले हरि किशन सिंह बताते हैं कि इस बार त्योहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है। साज सज्जा के साथ अन्य जरूरत का सामान भी लोग खरीदने में पूरी रूचि दिखा रहे हैं।
जल निगम की कार्यशैली में नही हो रहा बदलाब
किसी भी स्तर से दावे चाहे जो भी किए जा रहे हों, लेकिन जल निगम की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं है। जहां पर हाल ही में एनसीआरटीसी ने सड़क बनाई थी। वहां कई जगह दोबारा से सड़क खोद दी गई। यह स्थिति तब है जब पांच दिन पहले हादसे में एक युवक की मौत भी हो चुकी है। वहीं, लोग हादसे का भी लगातार शिकार हो रहे हैं। कई जगह एनसीआरटीसी ने सड़क चैड़ीकरण नहीं किया था। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति शहर के आबादी क्षेत्र में हो रही थी,जिससे न सिर्फ हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही थी। बल्कि हादसे भी हो रहे थे। पांच दिन पहले जल निगम के सीवरेज के गड्ढे में पहिया गिरने से लोनी के बाइक सवार युवक की मौत भी हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here