Home Disha Bhoomi News Modinagar : क्षेत्र में बंदरों का आतंक व्यापक, दो व्यक्तियों को बुरी तरीके से किया जख्मी, बंदर बन रहे हैं व्यक्तियों के मौत का कारण

Modinagar : क्षेत्र में बंदरों का आतंक व्यापक, दो व्यक्तियों को बुरी तरीके से किया जख्मी, बंदर बन रहे हैं व्यक्तियों के मौत का कारण

0

मोदीनगर नगर पंचायत निवाड़ी में बंदरों के झुंड ने अलग अलग जगह 2 लोगों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बंदरो के हमले से एक व्यक्ति के दर्जनो टांके आए चीख-पुकार सुनकर आसपास के दर्जनों लोग इकट्ठे हो गए किसी तरह घायल अवस्था में दोनों को हॉस्पिटल भर्ती कराया। जहा उनका उपचार जारी है। आपको बताते चलें इससे पहले भी बंदरों के काटने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मोदीनगर सहित आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन बंदरों का झुंड लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। निवाड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह एव पप्पू बंदरो के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में बंदरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है इसी क्रम में रानी लक्ष्मीबाई फाउंडेशन की अध्यक्ष कुसुम सोनी ने तहसील मुख्यालय पर बंदरों से परेशान होकर कालोनी वासियो के साथ एक दिवसीय सांकेतिक धरना भी दिया था। जहां तहसील प्रशासन ने एक माह के अंदर बंदरों से निजात दिलाए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन धरने के अगले दिन ही मोदीनगर क्षेत्र में ही बंदरो के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो गई लेकिन और ध्यान नहीं दिया अभी आए दिन लगातार बंदर व्यक्तियों को घायल करते रहते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here