मोदीनगर। नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार व शहरभर में विकास कार्य ना कराएं जाने से क्षुब्ध पालिका सभासदों के करीब पांच दिन जारी अनिश्चिित कालीन धरने को संमर्थन देने पंहुचे रालोद के पूर्व विधायक पं0 सुदेश शर्मा ने कहा कि शहर के विकास में किसी तरह की लापरवाही उन्हें बर्दाश्त नही होगी। उन्होंने पालिका पर भ्रष्टाचार व विकास कार्यों में लापरवाही बरतने को आरोप मंढ़ा, वही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने भी अपना समर्थन सभासदों को देते हुये शहर के विकास में साथ निभाने को वचन दिया।
बताते चले कि पालिका प्रशासन द्वारा फैले भ्रष्टाचार व शहरभर के विकास कार्य पर लगे विराम से पालिका सभासद काफी समय से क्षुब्ध है। सभासदों ने ईओ शिवराज सिंह व पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी पर तमाम भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुये विकास कार्याें में सहयोग ना किए जाने का आरोप लगाया है। सभासदों का आरोप है कि शहर में विकास कार्य ठप्प है ओर लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल है। जल निगम  व पालिका की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बोर्ड बैठक में पास हुए कार्य भी समय पर ना करायें जाने व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये सभासद गतसोमवार से पूर्व नियोजित धरने पर बैठ गयें है, हालांकि की धरने के प्रथम दिन ही पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी सभासदों के बीच पंहुचे ओर उन्होंने सभासदों को मनाने का प्रयास किया था, लेकिन सभासदों ने एकमत हो अपना विरोध जताते हुए विकास कार्य प्राथमिकता से कराएं जाने व कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार को बंद करायें जाने की मांग दोहराई थी। गुरूवार को रालोद के पूर्व विधायक पं0 सुदेश शर्मा व शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभासदों के इस अनिश्चिित कालीन धरने को अपना समर्थन देते हुये शहर के विकास में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पं0 सुदेश शर्मा ने कहा कि शहर के विकास पर किसी तहर की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेंगी। वही आशीष शर्मा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश शर्मा ने भी सभासदों के इस आंदोलन का समर्थन दिया।  इस दौरान धरनारत स्थल पर सभासद आलोक कौशिक, रमेश निर्वाल, विनोद गौतम, प्रदीप बागवा, बलराज सिंह, दिनेश, बाॅबी चैधरी, नीतिन, दुष्यंत, वेदप्रकाश चैधरी, पंकज सोई नंद किशोर शर्मा, हरविन्द्र भुटानी, शारदा सैन, बीना ठाकुर, इन्द्रा शर्मा, निर्मल पाॅल, गुलबीर भारद्वाज, पवन कोरी, ईशांत सहगल, श्रीओम शर्मा, अरमान मेंहदी,  रोहित सिंह, आकाश वर्मा, अरूण शर्मा, विनय कुमार, समीर, जितेन्द्र कुमार, राजेन्द्र शर्मा, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहें।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here