Home AROND US Modinagar : ग्राम लतीफपुर तिबडा में किया गया दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Modinagar : ग्राम लतीफपुर तिबडा में किया गया दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

0

मोदीनगर। विकास खंड भोजपुर के ग्राम लतीफपुर तिबडा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। दौड़ प्रतयोगिता में प्रथम स्थान शुभम (भोजपुर), द्वितीय स्थान अतुल (भनेड़ा) व
तृतीय स्थान मनीष (तिबडा) ने प्राप्त किया किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने फीता काटकर किया किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए इससे स्वास्थय बेहतर होने के साथ साथ ही युवा सदैव उर्जावान रहता है। चौधरी ने कहा कि खेल कूद से खासकर युवा अपने ग्राम से लेकर अपने देश तक का नाम रोशन कर सकता है। दौड़ प्रतयोगिता में प्रथम स्थान शुभम (भोजपुर), द्वितीय स्थान अतुल (भनेड़ा) व तृतीय स्थान मनीष (तिबडा) ने प्राप्त किया। बतौर मुख्य अतिथि आशीष चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मौके पर नरेंद्र प्रधान तिंबडा, मुनेंद्र गहलोत, विपिन मास्टर, मनीष चौधरी, धर्मवीर चौधरी, बबलू चौधरी, नितिन, सुमित, भारत, शिवम सैंन आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here