मोदीनलगर। त्यागी समाज विधानसभा मोदीनगर के तत्वधान में शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल निवाडी, मोदीनगर में शिक्षाविद्, पूर्व सांसद प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा व त्यागी समाज के अध्यक्ष नीरज त्यागी की अध्यक्षता में क्षेत्र के त्यागी समाज के युवा वर्ग के साथ एक सामूहिक बैठक  का आयोजन किया गया।  जिसमें मुख्य रुप से राजनीतिक एवं सामाजिक विषय पर विस्तृत व सकारात्मक चर्चा हुई और त्यागी समाज विधानसभा मोदीनगर की युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही इसके क्रियानवन, संगठन दायित्व एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर त्यागी समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक मंथन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद एवं जिला मंत्री भाजपा आशीष त्यागी,  पार्षद एवं जिला महामंत्री युवा मोर्चा ललित त्यागी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जिला महामंत्री किसान मोर्चा पारुल त्यागी, अखिल त्यागी सोंदा, रजनीश त्यागी, प्रधान भंडोला पंकज त्यागी, प्रवीण त्यागी, आशीष त्यागी, विशेष त्यागी, संदीप त्यागी, शेखर त्यागी तलहेटा, करण त्यागी, प्रशान्त त्यागी, डॉ0 तुषार त्यागी, नकुल त्यागी, आशीष त्यागी, पुनीत त्यागी, मयंक त्यागी, अवनीश त्यागी, मनीष त्यागी, राहुल त्यागी आदि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here