Home AROND US Modinagar : उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया गया शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

Modinagar : उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया गया शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

0

मोदीनगर। उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में मंगलवार को छाया पब्लिक स्कूल में गोविंदपुरी शाखा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवल के साथ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक डाॅ0 मंजू सिवाच ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले हैं। क्षेत्र की जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि भाजपा में किसी भी व्यापारी का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक आशीष चैधरी ने कहा कि संगठन की ईकाई का गठन शहर के साथ साथ ग्रामीण अंचल में भी किया जाएगा। नगर अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि व्यापारी ने कोरोना माहमारी में जनता के कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। महामंत्री अमितेज जैन से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई तथा करोना योद्धा के रुप में जीवन नर्सिंग होम के संचालक डाॅ0 देवेेंद्र सिवाच व गोविंदपुरी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी डाॅ0 कैलाश चन्द्र, नगर पालिका सफाई नायक विकास व  बुर्जगों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता संरक्षक रमेश खुराना व संचालन महामंत्री अमितेज जैन ने किया। इस मौके पर विधायक डाॅ0 मंजू सिवाच, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, नगर चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, मेरठ मंडल के व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु परासर, एसओ क्राइम मुकेश कुमार, अकरम गाजी, नगर अध्यक्ष अमित गोयल, गुलशन महद्ीरत्ता, कपूर चंद सोनी, मनीष चैधरी, राजकुमार खुराना, अजय ग्रोवर के अलावा देवेंद्र सोनी, प्रिंस गल्ला, अध्यक्ष हरेंद्र अरोड़ा, राजा साउंड, एलवी खुल्लल, मनोज सक्सैना, दीपक गुप्ता, मोहित चैधरी, वरुण भल्ला, सतीश अग्रवाल, अनिल खुराना, मनोज सक्सैना, सुधीर पंवार व राजा सैनेट्री आदि मौजूद रहे।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here