Home AROND US Modinagar : टीम शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीपा त्यागी ने अपने देवरों पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

Modinagar : टीम शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीपा त्यागी ने अपने देवरों पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

0

Modinagar । टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ दीपा त्यागी ने थाना निवाड़ी में एक तहरीर देकर अपने दिवंगत पति के दो भाइयों व उनके साथियों पर फर्जी वसीयत बनाकर पैतृक संपत्ति हथियाने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़िता ने फर्जीवाड़े के नामजदों से अपनी जान के खतरे की आशंका व्यक्त करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दिलीप पार्क कॉलोनी निवासी पीड़िता डॉ दीपा त्यागी के मुताबिक उनके पति स्व रविंद्र त्यागी निवासी गांव भनेड़ा कलां थाना निवाड़ी की 12 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। उनके पति स्वर्गीय रविंद्र त्यागी की मृत्यु के उपरांत उनकी गांव भनेड़ा कलां व गांव कुम्हैड़ा में स्थित पैतृक सम्पत्ति पर उनके ताऊ देवकराम त्यागी के सहयोग से खेती-बाड़ी करा रही हैं। आरोप है कि एक माह पूर्व ताऊ देवकराम त्यागी की हुई मृत्यु के बाद स्वर्गीय रविंद्र त्यागी के भाइयों कविंद्र त्यागी व अरविंद त्यागी ने अपने साथियों महेंद्र सिंह व भूप सिंह पुत्रगण सुमरता निवासी गांव डूंगरपुर के साथ मिलकर खेतों में खड़ी गन्ने की फसल पर कब्जा कर लिया है। और जब वे गन्ने की फसल काटने के लिए पहुंची तो कविंदर त्यागी व अरविंद त्यागी ने गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देकर उन्हें वहां से भगा दिया। डॉ दीपा त्यागी ने आरोप लगाया कि उनके पति स्वर्गीय रविंद्र त्यागी की पैतृक संपत्ति को हड़पने तथा उन्हें संपत्ति से बेदखल करने की नीयत से कविंद्र त्यागी, अरविंद त्यागी ने अपने साथियों भूप सिंह व महेंद्र सिंह के साथ मिलकर फर्जी वसीयत तैयार करा ली है। पीड़िता डॉ दीपा त्यागी ने तहरीर में नामजदों पर अपनी हत्या किये जाने की आशंका भी व्यक्त की है। पीड़िता ने तहरीर में नामजद कविंदर त्यागी, अरविंद त्यागी, महेंद्र सिंह व भूप सिंह के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न, गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने, धोखाधड़ी व फर्जी वसीयत के दस्तावेज तैयार कर उनका अनुचित लाभ उठाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

बॉक्स – रिपोर्ट दर्ज न‌ होने व नामजदों पर कार्रवाई न होने पर होगा आंदोलन
टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट के पदाधिकारियों के संग तहरीर देने के लिए निवाड़ी थाने में पहुंची डॉ दीपा त्यागी पुलिस को चेतावनी भी दी यदि उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर निवाड़ी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है अथवा नामजदों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करती है तो वह अपनी संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर थाना निवाड़ी पर धरना प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर आदित्य शर्मा, रामवीर सिंह, अभिषेक खन्ना, राम सुंदर, पारुल झा, सिमरन जायसवाल, विनोद रावत, सुरेंद्र रावत, धनपाल सिंह, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here