मोदीनगर किसान मोर्चा के नवनिर्मित पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल व देवेंद्र चौधरी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा के द्वारा कराया गया।
जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने एक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें नवनिर्मित युवा मंत्रियो का परिचय कराया गया। नवनिर्मित मंत्री संजय त्यागी सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब अपनी-अपनी जिम्मेवारी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। संजय त्यागी जो पूर्व में एक समाजसेवी के रूप में कार्य करते थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने सभी को धन्यवाद देते हुए अपने कार्य निष्ठा से करने के लिए पार्टी की तरफ से धन्यवाद दिया। वही संजय त्यागी का कहना है कि मोदी और योगी किसानों का कभी अहित नहीं कर सकते। विपक्ष तीन कानूनो के बारे में भ्रम फैला रहा है। संजय त्यागी का कहना है कि हम गांव गांव जाकर किसानों को कृषि कानूनों के बारे में अवगत कराएंगे और इस भ्रम को मिटायेंगे। यह कानून किसान के हित में है। और आगे भी जितनी किसानों के लिए योजनाएं मोदी और योगी ने चलाई हैं उनके बारे में किसानों को विस्तार से बताएंगे। जिला अध्यक्ष ने सिंघल ने सभी को बधाई देते हुए परिचय सम्मेलन कराया और सभी को अपने अपने कार्य कराने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर पारुल त्यागी, अश्वनी त्यागी, अरुण त्यागी वह नवनिर्मित पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here