Home AROND US Modinagar : युवा पंजाबी संगठन की कार्यकारिणी का गठन

Modinagar : युवा पंजाबी संगठन की कार्यकारिणी का गठन

0

पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंजाबी संगठन प्रभारी एवं मोदीनगर पंजाबी संगठन के अध्यक्ष अजय ग्रोवर व उत्तर प्रदेश पंजाबी संगठन संयोजक ललित अरोड़ा के नेतृत्व में हुई बैठक में  युवा पंजाबी संगठन की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। इस अवसर पर अजय ग्रोवर ने युवा पंजाबियों को एक साथ जोड़ने व सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ललित अरोड़ा ने प्रदेश के युवा संगठन के पंजाबी भाइयों को आगे लाकर प्रदेश में पंजाबियत के पहचान बनाने का जो कार्य किया, उस पर प्रकाश डाला। पंजाबी संगठन मोदीनगर द्वारा युवा पंजाबी संगठन बनाए जाने पर युवाओं ने एकमत स्वर में समाज में अपनी भागीदारी पर हर्ष व्यक्त किया। बैठक में पंजाबी संगठन के सचिव संजीव चैधरी, मीडिया प्रभारी लोकेश डोडी, मुकुल अरोड़ा, हिमांशु थापर, अंकित चोपड़ा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गोविंदपुरी के अध्यक्ष हरेंद्र अरोड़ा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गोविंदपुरी के सचिव गुरमीत सिंह, सरबजोत सिंह नय्यर, विकास भसीन, संजय नय्यर, जगदीश, आशीष भूटानी व शिवम कोहली आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here