मोदीनगर। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व  क्षेत्र में आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ शांति पूर्वक संपन्न हुआ। लोगों ने दशहरा पूजन कर त्योहार मनाया।
देर शाम गोविन्दपुरी स्थित महर्षि दयानन्द इंटर काॅलिज मैदान में रामलीला मंचन में राम-रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ। जिसमें प्रभु श्रीराम ने रावण पर विजय पायी। रावण का वध होते ही श्रीराम के जयकारों के वातावरण राममय हो गया। तत्पश्चात उमड़े जनसमूह के बीच जगह-जगह रावण के पुतलों का दहन किया गया। गोविन्दपुरी स्थित महर्षि दयानन्द इंटर काॅलिज मैदान श्री आदर्श रामलीला कमेटी सुचेतापुरी के अध्यक्ष बृजेश कुमार सैन के तत्त्वाधान में दर्जनों की संख्या में कलाकारों ने राम-रावण की लीला का मंचन किया और राम-रावण युद्ध हुआ। तत्पश्चात उमड़े जनसमूह के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक भोजपुर की प्रमुख श्रीमति सुचेता सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता पं0 रामआसरे शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष चैधरी तिबड़ा गन्ना समीति के डायरेक्टर सतपाल तेवतिया, अधिवक्ता प्रमोद तंवर व मंजीत कश्यप आदि ने संयुक्त रूप से रावण का दहन किया। मुख्य अतिथि श्रीमति सुचेता सिंह ने कहा कि हम हर वर्ष रावध के पुतले का अहन करते है। उन्होंने आहवान किया कि राम राज्यष् की स्थापना के लिए हमें मन के भीतर के रावण को मारने का संकल्प लेना होग, तभी एक स्वच्छ व राम राज्य की स्थापना संभव है। पं0 राम आसरे शर्मा ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है हमें मिलकर बुराई को दूर भगाने का जरूरत है।  इस अवसर पर कमेटी से जुड़े सुनील पासी, दीपक कश्यप, हर्ष अरोड़ा नीतिन सैन, प्रशांत कश्यप, प्रशात शर्मा, एडवोकेट नीरज कुमार उर्फ काकू, धर्मेंद्र त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here