Home AROND US Modinagar : बाइक की टक्कर से दंपत्ति हुए घायल

Modinagar : बाइक की टक्कर से दंपत्ति हुए घायल

0

Modinagar ।  सड़क पार रहे दंपति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।  जिससे महिला की हालात गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव गदाना निवासी वीरपाल सिंह अपनी पत्नी नरेश देवी के साथ किसी काम से रिश्तेदारी में गया था। मंगलवार सुबह वह वापस गांव गदाना आया। ऑटो से उतरकर जैसे ही दंपति सड़क पार कर रहे थे, तो इसी बीच तेज रफ्तार बाइक आई और टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति काफी दूर जा गिरे। टक्कर मारनेे के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। लोगों ने दंपति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर महिला की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चालक की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here