Home AROND US मोदीनगर : झूठे मुकदमें व अधिकारियों एवं कर्मचारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार और विभिन्न मांगों के लेकर चल रहें धरना प्रर्दशन में शहर कांग्रेस कमेटी ने अपना समर्थन पत्र सौंपा।

मोदीनगर : झूठे मुकदमें व अधिकारियों एवं कर्मचारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार और विभिन्न मांगों के लेकर चल रहें धरना प्रर्दशन में शहर कांग्रेस कमेटी ने अपना समर्थन पत्र सौंपा।

0

मोदीनगर :  तत्वाधान में शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में  तहसील परिसर मोदीनगर में अधिवक्ता बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ताओं पर झूठे मुकदमें व अधिकारियों एवं कर्मचारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार और विभिन्न मांगों के लेकर चल रहें धरना प्रर्दशन में शहर कांग्रेस कमेटी ने अपना समर्थन पत्र सौंपा।
इस मौके पर  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशीष शर्मा ने कहा कि आज हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। गरीब आदमी अपने काम के लिए आज भी अधिकारियों के दरवाजे के चक्कर लगा रहा है। भ्रष्टाचार के चलते सिफारिश वाले लोग तो अपना काम निकलवा के ले जाते हैं लेकिन गरीब आदमी की कोई सुनवाई नही है।
शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा की आज भाजपा सरकार की नितियों से युवा, किसान, व्यापारी व आम जनमानस परेशान हैं। युवा रोजगार के परेशान, किसान फसल के सही दाम के लिए परेशान, व्यापारी अपने व्यापार के लिए परेशान है और आम जन मंहगाई से परेशान है। भाजपा सरकार के शासन में किसी की कोई सुनने वाला नही है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं के संघर्ष मे कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का भरोसा देते हुए कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ है।
इस मौके पर इंटक प्रवक्ता सुरेश शर्मा, सुनील शर्मा पीसीसी सदस्य, डा0 जे0पी0 सिंह, श्रीमती इंदा शर्मा ने अपने अपने विचार रखें।
इस मौके पर रजत राणा प्रदेश महासचिव उ0प्र0 व्यापार प्रकोष्ठ, संजीव सैन अध्यक्ष सेवा दल कांग्रेस, नानक चंद वर्मा, राकेश गर्ग, आत्मप्रकाश, नंदकिशोर शर्मा, श्रीओम शर्मा, आकाश वर्मा, फकीर चंद कश्यप, ईशांत सहगल,  बंटी भारद्वाज, धर्मपाल भारती ,अकिंत कुमार, सहित कांग्रेंस जन मौजूद रहें।

Disha bhoomi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here