Modinagar : प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन धीरे-धीरे विश्व शांति का पर्व बनता जा रहा है। हिदू, मुस्लिम, सिख सहित सभी लोग इस त्योहार को मनाते हैं। इस पर्व पर अपने ईसाई मित्रों और पड़ोसियों को मुबारकबाद देने को आतुर रहते हैं।
यह विचार क्रिसमस डे-महोत्सव के तहत विभिन लोगों ने व्यक्त किए। लोगों ने बताया कि यह त्योहार हर साल मनाया जाता है, फिर भी इसके उल्लास और हर्ष की ताजगी घटती नहीं बल्कि बढ़ती जाती है। यह त्योहार मानव समाज में एकता तथा शांति का पर्व बन रहा है। क्रिसमस हर मानव, हर राष्ट्र और हर युग के लिए नया शुभ संदेश लेकर आता है।
सामाजिक बुराइयों के साथ अब पूरा विश्व कोरोना महामारी के दंड को झेल रहा है। प्रयासों के बाद भी लाखों लोगों को मृत्य के चंगुल से नहीं बचाया जा सका है। अभी तक इसकी दवाई तैयार नहीं हो पाई है। इस क्रिसमस के अवसर पर हम सभी को जरूरतमंदों के लिए सांता क्लाज बनकर मदद के लिए आगे आने का संकल्प लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here