मोदीनगर। भोजपुर ब्लाँक प्रमुख सुचेता सिंह गांवो में महिलाओं को सम्मान देकर सशक्त बनाने में जुटी है। ब्लाक की महिला प्रधानो, बीडीसी सदस्यों को सरकार की योजनायें बताकर उन्हे स्वावलंबी बना रही, सुचेता सिंह स्वयं कार्यो का जिम्मा उन्हें देखने के लिये तैयार कर रही है।
दरअसल गांवो में बनी महिला जनप्रतिनिधि ब्लाँक से जुडी योजनाओं को लेकर होेने वाली बैठक में आने में हिचकिचाती है, प्रधान पद पर रहते हुयें सुचेता सिंह ने गांव की महिलाओ को सम्मान व सशक्त बनाने व समाज के बुराइयों से लडने के लिये जागरूक किया ओर पुरूस्कार पाये। अब ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद वह अनेकों प्रकार से योजनाएं महिलाओ को सम्मान व सशक्त बनाने में कार्य ब्लॉक के माध्यम से कर रही है। उनके इस कार्य से महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है ओर घर पर रहकर कार्य करने वाली महिलाऐं भी अब अपने गृह कार्य से निपटने के बाद ब्लाक में पंहुचकर अपने गांव का  प्रतिनिधित्व कर रही है। सुचेता सिंह की इस पहल की ब्लाकस्तर पर ही नही बलिक जनपदभर में प्रशंसा हो रही है। सुचेता सिंह का कहना हे कि देश में महिलाओं को प्रथम स्थान दिया गया है, लेकिन आज की जरूरत है कि हम महिलाओं को उनके  अधिकारों 74के प्रति जागरूक करें ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें। तभी देश तरक्की करेंगा। कहा कि पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में कार्य करने की क्षमता व ऊर्जा का संचार कही अधिक है जरूरत है तो बस उन्हें एक मार्ग दर्शक की। जिसकी भूमिका वह उनके बीच रहकर निभाग रही है।
ब्लाक में चुनी गई महिलाऐं ही करेंगी प्रतिनिधित्व
सुचेता सिंह किसी न किसी नये ढ़ग के कार्य के लिए जानी जाती है वह कोई ना कोई नया कार्य करने के लए प्रसिद्व है। जो अन्य महिलाओं के लिए नजीर बनता है। इसी श्रखला में उन्होंने अब ब्लाक में चुनी गई महिला प्रतिनिधियों के पक्ष में मोर्चा खोल दिया है। सुचेता सिंह ने कहा कि ब्लाक में चुनी गई महिला प्रतिनिधि ही अपने क्षेत्र अथवा गांव का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी गैर मौजूदगी में उनके पति अथवा अन्य का हस्तक्षेप नही होगा। इससें महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। ब्लाक में उनसे पहले जो भी कुछ होता था, वह अब बर्दाश्त नही होगा, प्रतिनिधि स्वंय प्रतिनिधित्व करेंगे, ओर नियमित बोर्ड की बैठकों में प्रतिनिधियों को आने का अवसर प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here