मोदीनगर। भाजपा के बूथ अध्यक्ष के साथ दरोगा द्वारा मारपीट करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोजपुर थाना प्रभारी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। चेतावनी दी है कि यदि जल्द दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।  बताया जा रहा है कि 6 अक्टूबर को गांव भोजपुर निवासी व भाजपा के बूथ अध्यक्ष अनुज कुमार के साथ भोजपुर थाना में तैनात दरोगा ने मारपीट की थी। मारपीट का वीड़ियो भी सोशल मीड़िया पर वायरल हुआ था। पीड़ित द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व विधायक सहित अन्य भाजपा नेताओं से श्किायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज त्यागी शुक्रवार को भाजपा नेताओं के साथ एकत्र होकर भोजपुर थाने पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होने थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित का घेराव किया। नीरज त्यागी ने बताया कि किसी भी कीमत पर भाजपा कार्यकर्ता का उपेक्षा बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होने चेतावनी दी है कि यदि जल्द दरोगा को संस्पेड नहीं किया गया तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्च अधिकारियों से मिला जाएगा। हंगामा बढ़ता देखकर सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह ने नीरज त्यागी से फोन पर बात की और निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभासद आशीष त्यागी, पारूल त्यागी, नीटू चैधरी, शेखर त्यागी, विशेष त्यागी, आशु, पिंटू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here