मोदीनगर। भाजपा के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय छतरी वाला शिव मंदिर में नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने की।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराया।  नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने का आवाहन करते हुए कहा कि मोर्चा प्रकोष्ठ, प्रकल्प विभागों के पदाधिकारियों को मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाना है और सभी को योगी जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में जुट जाना हैं। नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र चैधरी व उनकी कार्यकारिणी ने आगुंतक अतिथियों का स्वागत किया व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।  प्रदेश परिषद सदस्य स्वदेश जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतेेंद्र त्यागी, डॉ0 पवन सिंघल, डॉ0 नवेंद्र गौड, ओबीसी मोर्चा मंडल प्रभारी अनिल सैन, गीता कौशिक, पिंकी चैधरी, नीरज तेवतिया, मयंक शर्मा, स्तुति गुप्ता, निधि चैधरी, ज्योति चैधरी, अलका चैधरी, नीरज तेवतिया, नवीन जायसवाल, हेमंत पालीवाल, लोकेश डोडी, अरुण खन्ना, दिनेश चैधरी, लोकेश चैधरी, रोहित सक्सेना, संदीप सक्सेना, अरुण पंडित, गोपाल गौतम, अरुण, सत्येंद्र सिंह, नरेश नागर, राकेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, मुकेश प्रताप सिंह रोहिल्ला, सतेंद्र सिंह, अनुज कश्यप, महेश आर्य, दीपक सेन, महेश कश्यप, आशीष कश्यप, हिमांशु थापर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here