मोदीनगर : गोविन्दपुरी स्थित एक स्कूल सभागार मे समाजवादी पार्टी की विधान सभा की जिला कमेटी की घोषणा सपा जिला अध्यक्ष राशिद मलिक द्वारा की गयी।जिसमे नवनियुक्त दर्जनो पदाधिकारियो का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति एव संचालन प्रवेज तोमर ने किया। सभागार में उपस्तिथ सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार में देश मे भाईचारा मिटाने का कार्य एव धर्म आस्था के नाम बाटने का कार्य किया जा रहा है। जिसका समाजवादी पार्टी विरोध करती है। वही पार्टी के वरिष्ठ नेता कालूराम धामा ने कहा वर्तमान सरकार किसान, गरीब, नोजवान छात्र, व्यापारी विरोधी है। विधानसभा अध्यक्ष देवदत्त धामा ने नवमनोनित पदाधिकारियो को 2022 के लिए अभी से जुट जाने को कहा उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर पूर्व मे सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो के बारे लोगो को जागरूक करने को कहा। उन्होने कहा 2022 मे समजवादी पार्टी की सरकार बनकर रहेगी

इस दौरान विधानसभा गठित की गई कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण रोहिल्ला, मोहित बैसला, एडवोकेट हुकम सिंह, रहउम चौधरी, गुलजार अहमद, विवेक शर्मा को मनोनीत किया है। उत्तम त्यागी को महासचिव, पवन मिश्रा कोषाध्यक्ष, सचिव पद पर प्रदीप कुमार जाटव, राकेश त्यागी, परमानंद प्रजापति, राजवीर सिंह, प्रद्युमन चौधरी, विनय अदाना, शौकीन सैफी, आसिफ अली, जयप्रकाश यादव, सुदेश कुमार कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल 31 सदस्यों की कमेटी घोषित की गई। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महावीर गुर्जर, मुस्तफा मछरी, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, संजीव यादव, अवनीश त्यागी, फिरोज चौहान, शाहनवाज चौधरी, महिला सभा जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, अश्वनी त्यागी, नवाब अली, पटेल मंच के अध्यक्ष इंजीनियर विजय पाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here