Disha Bhoomi
Disha bhoomi

Modinagar। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष माइक्रो डोनेट शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक लोगों ने हिस्सेदारी निभाई।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली के नेतृत्व में अग्रसेन पार्क गोविंदपुरी में माइक्रो डोनेट शिविर के आयोजन का उद्घाटन भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष स्वदेश जैन एवं जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विनोद जाटव वैशाली द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया जिलाध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा शिविर लगाकर माइक्रो डोनेट अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों द्वारा 5 रूपयें से लेकर 1000 रूपयों तक योगदान किया जा रहा है। जिसमें सभी जाति वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों द्वारा माइक्रो डोनेट किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा डॉ0 महेश वैद, नगर पालिका चेयरमैन अशोक महेश्वरी, ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, जिला महामंत्री नवेंद्र गोड़, नवीन जायसवाल, अमितेश जैन, घनश्याम अरोड़ा, रोहित अग्रवाल, महेश कश्यप, पिंकी चैधरी सहित अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here