संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर खुर्द में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चौथे दिन डॉ. प्रतिमा यादव द्वारा नारी सुरक्षा पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि हम यह तो नहीं कह सकते कि हमारे देश में महिला सुरक्षा को लेकर कोई मुद्दा नहीं है परन्तु हम कुछ सकारात्मक बिंदुओं को अनदेखा भी नहीं कर सकते। इसके तहत सरकार महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

प्राचार्य डॉ. सविता तोमर ने सशक्त महिला सफल अर्थव्यवस्था पर कहा कि कृषि एवं संबंध उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी लगभग 88 प्रतिशत है तथा कृषि उपज में महिला श्रम शक्ति का योगदान 55 से 66 प्रतिशत हैं। वहीं सॉफ्टवेयर उद्योगों में महिलाओं की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है। इसके बावजूद दुखद है कि महिलाओं के योगदान को जीडीपी में नहीं जोड़ा जाता। इस दौरान डॉ अनीता, डॉ नीरज तोमर, डॉ रीना तोमर, डॉ ऋतु, आदि उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here