Home AROND US महर्षि कश्यप व महाराज निषाद राज जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

महर्षि कश्यप व महाराज निषाद राज जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

0
महर्षि कश्यप व महाराज निषाद राज जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
Disha Bhoomi

Modinagar महर्षि कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप व महाराज निषाद राज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भव्य समारोह व विशाल भंडारा किया गया। महर्षि कश्यप व महाराजा निषाद राज जयंती के अवसर पर महर्षि कश्यप शक्ति संगठन के तत्वाधान में प्रमुख युवा समाजसेवी पंकज कश्यप द्वारा भव्य समारोह व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह में मौजूद कश्यप समाज से जुड़े सैकड़ों महिला पुरुषों महर्षि कश्यप के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
चूना भट्टी स्थित कश्यप मार्केट परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद प्रतिनिधि पवन कश्यप, विशिष्ट अतिथि डॉ0 रामगोपाल तथा समारोह के संयोजक पंकज कश्यप द्वारा सयुक्त रूप से महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ब्रह्मा के मानस पुत्र एवं सृष्टि के सृजनकर्ता कहे जाते हैं। साथ ही सृष्टि पर मौजूद सप्त ऋषियों में महर्षि कश्यप का भी एक प्रमुख स्थान है। सुरेश कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप के देश और धर्म को एक सूत्र मे बांधने का संदेश आज भी प्रेरणादायी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बुराई के रास्ते से बचकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करें। इसके अलावा मुख्य वक्ता रामपाल देशवाल कश्यप ने शिक्षा ग्रहण करने पर जोर देते हुए कहा कि कश्यप समाज को अपने उत्थान हेतु अपनी भावी पीढ़ी को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जो उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। डॉ0 रामगोपाल ने सभी से संगठित रहने की अपील की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मान सिंह कश्यप ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन संयोजक पंकज कश्यप द्वारा किया गया। इसके उपरांत संगठन द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। सह संयोजक के रूप में दिग्विजय देशवाल, राजकुमार कश्यप, सुनील कश्यप के अलावा धर्मपाल कश्यप, मूलचंद कश्यप, सचिन कश्यप, नितिन कश्यप, विपिन कश्यप, विक्की कश्यप, नीरज कश्यप, शिवम कश्यप, हरिओम कश्यप, अमित कश्यप, अरविंद कश्यप, मुकेश कश्यप, भीम कश्यप, दीपक कश्यप, महेश कश्यप, अनिल कश्यप, कलुआ कश्यप, सचिन कश्यप, बाबू कश्यप, योगेश कश्यप, विकास कश्यप, पूनम कश्यप, अनीता कश्यप, रोहतासी कश्यप, ज्योति कश्यप, पूजा कश्यप, रजनी कश्यप, सरोज देवी कश्यप, सूरज देवी कश्यप, बृजपाल कश्यप, नीतू कश्यप, राज कश्यप, गब्बर कश्यप सहित कश्यप समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here