Home AROND US वाहनों की अधिकता के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा लंबा जाम

वाहनों की अधिकता के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा लंबा जाम

0
वाहनों की अधिकता के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा लंबा जाम
Dishabhoomi

Modinagar वाहनों की अधिकता के चलते शनिवार को दिल्ली मेरठ मार्ग पर सुबह आठ बजे से जाम लगा रहा। जाम के कारण तीन किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। सड़क पर बने गड्ढों के कारण भी जाम लगा रहा। तीन किलोमीटर लगे जाम के कारण मेरठ से गाजियाबाद की और जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
महेन्द्रपुरी गेट से लेकर राज चौपले तक सड़क पर गड्ढे बने हुए है। इसके चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर आए दिन जाम लगता रहता है। शनिवार को वाहनों की अधिकता के कारण सड़क पर बने गड्ढे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। जिस कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। जाम के कारण मोदी मंदिर से लेकर महेन्द्रपुरी कट तक वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। जिस कारण एक किलोमीटर की दूरी तयह करने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। जाम के कारण मेरठ से गाजियाबाद की और जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है ,लेकिन अभी तक दिल्ली मेरठ मार्ग पर बने गड्ढे अभी तक भरे नहीं है। सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जाम को देखते हुए जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। वाहनों की अधिकता के चलते जाम लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here